अजमेर। सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।मृतका अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थी। दुर्घटना के दौरान एक डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
https://shorturl.fm/JDv4a