अजमेर। JEE एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी घोषित कर दी गई है। यह कटऑफ तय करती है कि कौन-से उम्मीदवार रैंक लिस्ट में शामिल होंगे और JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को केवल कुल न्यूनतम अंक ही नहीं, बल्कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स प्रत्येक विषय में निर्धारित न्यूनतम अंक भी हासिल करने होंगे।