अजमेर। अजमेर शहर के पहाड़गंज निवासी रेडियोग्राफर धीरज सारस्वत के साथ हुई साइबर ठगी की घटना में अचानक मोबाइल लॉक होने और खाते से पैसे कटने का मामला सामने आया है। वे अपनी कार वॉश कराने गए थे। तभी अचानक उनके मोबाइल की स्क्रीन पर लॉक होने जैसा इंटरफ़ेस आ गया। जैसे ही मोबाइल खुला। उनके बैंक खाते से 42,000 रुपए ट्रांसफर हो चुके थे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके पास न तो कोई OTP आया और न ही बैंक लेन-देन का कोई SMS प्राप्त हुआ।