अजमेर। अजमेर शहर की ईदगाह कॉलोनी में एक 14 साल की बच्ची के गले में अत्यधिक जहरीला ‘कॉमन करैत’ (Common Krait) सांप लिपट गया था। जिसमें बच्ची के पिता की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। यह मामला अजमेर शहर की ईदगाह कॉलोनी का है, जहाँ यह खतरनाक सांप अचानक एक घर में घुस गया था। घर में मौजूद 14 वर्षीय बालिका जब बिस्तर पर थी, तब यह सांप उसकी गर्दन (गले) से आकर लिपट गया। जैसे ही बच्ची के पिता की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत साहस दिखाते हुए सांप को बच्ची के गले से खींचकर दूर फेंक दिया और अपनी बेटी की जान बचाई। सांप को फेंकने के बाद वह बिस्तर में ही कहीं छुप गया था। इसके बाद तुरंत ‘कोबरा टीम राजस्थान’ को सूचना दी गई। टीम के संस्थापक सुखदेव भट्ट और स्नैक कैचर आलम खान ने मौके पर पहुंचकर बिस्तर में छिपे इस जहरीले सांप का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया।