अजमेर। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो आरोपी हरियाणा के और एक बिहार का रहने वाला है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। शुरुआती जांच में यह मामला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के बाद राजस्थान पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संयुक्त कार्रवाई कर इन्हें पकड़ा। आरोपी ट्रेन से जयपुर और वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। इस मामले में अब तक कुल 5 संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है। 3 कोटा से, 1 महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से और 1 पहले मुंबई से हुई है।