अजमेर, 19 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए जिले में प्रथम चरण का मतदान गुरूवार 22 एवं शनिवार 24 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 28 एवं 30 अक्टूबर को होगा। इसके लिए प्रथम चरण के मतदान दलों का प्रस्थान बुधवार 21 अक्टूबर को एवं द्वितीय चरण के मतदान दलों का प्रस्थान 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर से होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 दो चरणों में होने जा रहा है। प्रथम चरण में जिला परिषद के 15 वार्डों के चुनाव होंगे। जिला परिषद के वार्ड संख्या 2 (पंचायत समिति पीसांगन एवं अजमेर ग्रामीण-नांद), वार्ड संख्या 3 (पंचायत समिति पीसांगन), वार्ड संख्या 6 (पंचायत समिति पीसांगन), वार्ड संख्या 7 (पंचायत समिति पीसांगन एवं श्रीनगर), वार्ड संख्या 8 (पंचायत समिति श्रीनगर), वार्ड संख्या 12 (पंचायत समिति केकडी एवं सरवाड), वार्ड संख्या 13 (पंचायत समिति सरवाड़), वार्ड संख्या 14 (पंचायत समिति केकड़ी), वार्ड संख्या 15 (पंचायत समिति सरवाड़, केकड़ी एवं सावर), वार्ड संख्या 16 (पंचायत समिति सावर), वार्ड संख्या 17 (पंचायत समिति सावर), वार्ड संख्या 18 (पंचायत समिति केकड़ी), वार्ड संख्या 19 ( पंचायत समिति सरवाड़), वार्ड संख्या 24 (पंचायत समिति श्रीनगर) तथा वार्ड संख्या 25 (पंचायत समिति श्रीनगर) के लिए मतदान 22 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रथम चरण में 22 अक्टूबर को सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर एवं अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के लिए पंचायत समिति सदस्य के लिए भी मतदान होगा। प्रथम चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में पंचायत समिति सरवाड़ की 25 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 84 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति केकड़ी की 22 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 83 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति सावऱ की 20 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 68 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति पीसांगन की 26 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों में 105 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति श्रीनगर की 28 ग्राम पंचायतों के 19 पंचायत समिति वार्डों में 116 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की एक (नांद) ग्राम पंचायत के एक पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 में 5 मतदान बूथों पर मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए मतदान होगा। जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या एक (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण), वार्ड संख्या 4 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं बडल्या), वार्ड संख्या 5 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं बडल्या), वार्ड संख्या 9 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 10 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 11 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 20 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 21 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 22 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 23 (पंचायत समिति अरांई एवं सिलोरा), वार्ड संख्या 26 (पंचायत समिति बडल्या), वार्ड संख्या 27 (पंचायत समिति बडल्या), वार्ड संख्या 28 (पंचायत समिति बडल्या एवं अजमेर ग्रामीण), वार्ड संख्या 29 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 30 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 31 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 32 (पंचायत समिति सिलोरा) तथा वार्ड संख्या 33 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं सिलोरा) के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय चरण में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान भी 28 अक्टूबर को होगा। इस दिन पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक-नांद को छोड़कर) की 25 ग्राम पंचायतों के 18 पंचायत समिति वार्डों के 109 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति बडल्या की 25 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों के 87 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति सिलोरा की 36 ग्राम पंचायतों के 27 पंचायत समिति वार्डों के 154 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति अरांई की 23 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों के 8़6 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति भिनाय की 30 ग्राम पंचायतों के 19 पंचायत समिति वार्डों के 116 मतदान बूथों पर मतदान होगा। द्वितीय चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 30 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।