Sun. May 31st, 2026
IMG_20260529_171129

अजमेर। मानसून देश में इस साल देरी से आएगा। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका के ऊपर कम दबाव वाली तूफानी हवाओं के चलते मानसून केरलम तट से 30-35 किमी दूर 5 दिन से अटका है और अगले 2-3 दिन इसके आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं। केरलम के तट पर मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक ही मानसून आने का अनुमान जताया था। ताजा अनुमान के मुताबिक अब यह 7 दिन बाद केरल तट पर पहुंचेगा। यानी, पिछले अनुमान से मानसून 10 दिन बाद देश में एंट्री करेगा।

One thought on “मानसून अब एक सप्ताह बाद केरल पहुंचेगा: तूफानी हवाओं ने श्रीलंका में रोका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *