Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260527_144141

अजमेर। अजमेर शहर के ब्यावर रोड स्थित बकरा मंडी में चोरी की दो वारदातों ने व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है। कार सवार चोरों ने एक कीमती बकरा चुराया। वहीं दूसरी वारदात में अज्ञात चोरों ने व्यापारी के यहां से 50 हजार रुपये की नगदी पार कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने के बाद रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *