अजमेर। अजमेर शहर में स्टेट जीएसटी (GST) विभाग ने टैक्स चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में गड़बड़ी के मामले में ‘अरमान मोबाइल’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच में करोड़ों रुपये के फर्जी लेनदेन और बिलों में हेराफेरी का खुलासा हुआ है। और विभाग द्वारा मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। स्टेट जीएसटी विभाग ने अजमेर में फर्जी लेनदेन और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में अनियमितताएं पाई। और जांच के दौरान करोड़ों रुपये के फर्जी लेनदेन और टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। यह प्रतिष्ठान लंबे समय से विभाग की निगरानी में था।