अजमेर। अजमेर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, महंगाई, पानी की किल्लत और परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की। ज्योतिबा फूले सर्किल से रैली के रूप में शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। बेतहाशा बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, पानी की किल्लत, और पेपर लीक। कार्यकर्ताओं का बैरिकेड्स पर चढ़ना और मेलोडी टॉफी बांटकर व्यंग्य करना। जन समस्याओं का तत्काल समाधान न होने पर सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी।