Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260611_172448

अजमेर। अजमेर शहर में देर रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। डिग्गी चौक के पास हुए। विवाद में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वारदात रात करीब 2:30 बजे डिग्गी चौक सांई गेस्ट हाउस के सामने पेश आई। अस्पताल चौकी से सूचना मिली थी कि चाकू से घायल एक युवक को उपचार के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान घायल बरकत को मृत घोषित कर दिया।

2 thoughts on “अजमेर शहर में चाकू मारकर युवक की हत्या”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *