Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260611_171325

अजमेर। बिहार में मॉनसून की एंट्री हो गई है। इसके अलावा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 13 जून तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश जारी रहेगी। साथ ही, 11 और 12 जून को आंधी तूफान और ओले पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान मॉनसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र में कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, तेंलगाना, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *