Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260611_165511

अजमेर। अजमेर शहर के पंचशील नगर माकड़वाली रोड निवासी और HMT से रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर अपना शिकार बनाया। पीड़ित की शिकायत पर अजमेर की साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्हाट्सएप ग्रुप से संपर्क ठगों ने फरवरी 2026 में पीड़ित से व्हाट्सएप ग्रुप (‘कोटक सिक्योरिटी ग्रुप’) और मोबाइल कॉल के जरिए संपर्क किया। 

आरोपियों ने खुद को कोटक सिक्योरिटीज का अधिकारी और सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार बताकर पीड़ित का भरोसा जीता। पीड़ित को जाल में फंसाने के लिए ठगों ने शुरुआत में उनके खाते में ₹3,01,300 का फर्जी रिटर्न (मुनाफा) भेजा, जिससे पीड़ित का विश्वास बढ़ गया। भरोसा होने के बाद, पीड़ित ने 23 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 के बीच कई चरणों में विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹21.37 लाख से अधिक ट्रांसफर कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *