अजमेर। ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना द्वारा किए गए एक हमले में ‘एमटी सेटेबेलो’ नामक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। जिसमें 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई। यह जहाज कथित तौर पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर ईरानी तेल ले जा रहा था। जहाज और क्रू: पлау (Palau) के झंडे वाले इस टैंकर पर कुल 28 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें 24 भारतीय नागरिक शामिल थे।अमेरिकी नौसेना के एफ/ए-18 (F/A-18) लड़ाकू विमान ने ओमान की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जहाज के स्टीयरिंग और इंजीनियरिंग कक्षों पर सटीक मिसाइल हमला किया। हादसे में मारे गए तीन भारतीय नाविकों की पहचान आदित्य शर्मा (डेक कैडेट), शिवानंद चौरसिया (इंजन फिटर) और पटनाला सुरेश (चीफ इंजीनियर) के रूप में हुई है।