अजमेर। अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट और अनियमित जलापूर्ति के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जलदाय विभाग (PHED) के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन कर जोरदार घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जल भवन के बाहर मटके फोड़े और अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में ज्योतिबा फुले सर्किल से जलदाय विभाग कार्यालय तक विरोध रैली निकाली गई। शहर में 72 से 96 घंटे के अंतराल पर पानी आने और गंदे पानी की सप्लाई से आम जनता भारी परेशान है। यदि एक सप्ताह (7 दिन) के भीतर अजमेर में पानी की समस्या हल नहीं हुई। तो कांग्रेस द्वारा और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।