अजमेर। अजमेर शहर में कांग्रेस नेता के पुश्तैनी मकान में चोरी के दौरान एक कर्मचारी पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है। घर के अंदर चोरी होने की बात पर टोकने पर बदमाशों ने कर्मचारी के सिर और हाथों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसके सिर पर 22 टांके आए हैं। इस वारदात के बाद से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अजमेर के दरगाह थाना अंतर्गत होलीधड़ा इलाके में कांग्रेस नेता राज नारायण आसोपा के पुश्तैनी मकान में यह वारदात हुई है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।