अजमेर। उत्तराखंड के देहरादून में 4 से 7 जून 2026 तक आयोजित केआईओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में अजमेर की मेघना सोगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। मेघना ने सब-जूनियर वर्ग में 13 वर्ष आयु वर्ग तथा -35 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबलों के बाद मेघना ने पदक जीतकर अजमेर और राजस्थान का नाम रोशन किया। कोच एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने मेघना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर मेघना ने यह मुकाम हासिल किया है।
https://shorturl.fm/pUxyH
https://shorturl.fm/3hwg3
https://shorturl.fm/hvwNV