Mon. Oct 26th, 2026
IMG_20261024_162817

अजमेर। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इसके जवाब में लगातार विकेट गंवाने के कारण एक समय दबाव में पहुंची भारतीय टीम को तिलक वर्मा ने अपनी दमदार पारी की बदौलत जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स ने अर्धशतक लगाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। संजू सैमसन पहले ओवर में रन नहीं बना सके। वह 5वें ओवर में 17 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 4 रन ही बना सके, जबकि अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 7 और अक्षर पटेल 9 गेंद में 11 रन ही बना पाए। नमन धीर 17 गेंद में 31 रन दमदार पारी खेलकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए हैं। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में टिम साइफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को आउट किया। प्रिंस यादव ने फिन एलन को क्लीन बोल्ड किया। ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। फिलिप्स ने 43 गेंद में 70 और जैकब्स ने 46 गेंद में 58 रन की पारी खेली। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को मौका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *