Mon. Oct 26th, 2026
IMG_20261025_152637

अजमेर। अजमेर जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के तहत 122 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को हुए मतदान में जिले में 81.31% वोटिंग दर्ज की गई थी। जिसके बाद कल देर रात से लेकर सुबह तक चली मतगणना के बाद नतीजे जारी किए गए। पहले चरण में अजमेर ग्रामीण (1 ग्राम पंचायत- नांद), सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़ और केकड़ी पंचायत समितियों की सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस चरण में सांपला ग्राम पंचायत में सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ था। केकड़ी पंचायत समिति के अजगरा में विवाद होने के कारण काउंटिंग में देरी हुई और आज सुबह 6:30 बजे जाकर परिणाम घोषित हो सकता है। केकड़ी की लल्लाई ग्राम पंचायत में हंगामे के बाद अब उपसरपंच का चुनाव केकड़ी मुख्यालय पर कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *