अजमेर। अजमेर शहर में व्हाट्सऐप पर शादी का डिजिटल निमंत्रण (वेडिंग इनविटेशन कार्ड) डाउनलोड करते ही एक इंजीनियर के बेटे के बैंक खाते से ₹1.35 लाख उड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शादी के सीजन का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित के व्हाट्सऐप पर एक परिचित के नंबर से शादी का डिजिटल निमंत्रण पत्र आया था। जैसे ही पीड़ित ने उस वेडिंग इनविटेशन लिंक या फाइल पर क्लिक कर उसे डाउनलोड किया, मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए। ट्ठगों ने खाते से दो बार में पैसे उड़ाए। जिसमें पहली बार में ही ₹80,000 साफ कर दिए गए। अजमेर पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स ने चेतावनी जारी की है कि शादी के इस सीजन में किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध व्हाट्सऐप लिंक से आने वाले ‘डिजिटल शादी कार्ड’ को बिना सोचे-समझे डाउनलोड न करें। ये फाइलें वास्तव में मालवेयर (Malicious APK Files) होती हैं जो आपके फोन का पूरा एक्सेस ठगों को दे देती हैं। यदि आपके साथ भी ऐसी कोई घटना होती है। तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।