Fri. Oct 16th, 2026
IMG_20261013_161652

अजमेर। अजमेर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने रेलवे स्टेशन से करीब 35,000 रुपये कीमत का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया है। पीड़ित आशीष कुमार (निवासी चूरू, बिरान गांव) प्लेटफार्म नंबर के वेटिंग एरिया में सो रहे थे। तभी आरोपी उनका मोबाइल चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

One thought on “अजमेर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *