Fri. Oct 16th, 2026
IMG_20261015_164059

अजमेर। स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने अजमेर नगर निगम के पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत को 13 व्यावसायिक फाइलों के नक्शे पास करने के मामले में दोषी करार देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत उन पर 6 साल के लिए नगर निकाय चुनाव लड़ने पर रोक (प्रतिबंध) लगा दी गई है। यह मामला अजमेर नगर निगम के बहुचर्चित 13 व्यावसायिक नक्शों की स्वीकृति में हुई अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। डीएलबी द्वारा कराई गई उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट में पूर्व महापौर को इन मामलों में नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जांच के दौरान फाइलों के निस्तारण में कई गंभीर खामियां और नियमों की निर्माण कार्यों में सेटबैक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े तय नियमों का पालन नहीं किया गया। तय सीमा से अधिक (5 मीटर से ज्यादा) ऊंचाई की अनुमति का अनुचित लाभ दिया गया। गैर-योजना क्षेत्र (Non-scheme area) के नियमों के साथ योजनागत क्षेत्र के लाभ का गलत इस्तेमाल किया गया। अनुज्ञेय भूतल (Ground floor) के अलावा अन्य मंजिलों पर भी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की गलत स्वीकृतियां दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *