Fri. Oct 16th, 2026
IMG_20261015_162341

अजमेर। राजस्थान के फलौदी जिले के लोहावट तहसील के नौसर (पूनियों की ढाणी) गांव में एक 9 वर्षीय बच्चा खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया है। बोरवेल लगभग 600 से 1050 फीट गहरा है और बच्चा लगभग 600 से 660 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की हलचल देखी जा रही है और उसे ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *