अजमेर। अजमेर जिले के रामगंज क्षेत्र में जहाँ 13 साल की एक स्कूली छात्रा अपनी मां को खाना देकर लापता हो गई। छात्रा अपनी मां को टिफिन में खाना देने के लिए गई थी। खाना देने के बाद उसने अपनी मां से कहा कि वह अपनी बड़ी बहन के घर जा रही है। जब वह काफी देर तक अपनी बड़ी बहन के घर नहीं पहुँची और न ही अपने घर लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची का सुराग न मिलने पर परिजनों ने रामगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश और जांच शुरू कर दी है