अजमेर, 30 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए बुधवार एक जुलाई को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार एक जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की माकडवाली एवं सोमलपुर, अरांई की कटसूरा, भिनाय की चांपानेरी, किशनगढ़ की कुचील, केकड़ी की भीमडावास, नसीराबाद की फारकिया, सरवाड़ की ताजपुरा एवं स्यार, सावर की गोरधा, पीसांगन की बुधवाडा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।
https://shorturl.fm/fftwG
https://shorturl.fm/rdzzm