Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260701_145851

अजमेर। अजमेर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई जगन गुर्जर की मौत के बाद उसके पैतृक गांव भभूतीपुरा कुदिन्ना में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, बारिश के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। शव के गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। जगन गुर्जर के भाई और अन्य परिजन भी पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार की तैयारियों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *