Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260630_142338

अजमेर। अजमेर में मानसून के 2 जुलाई तक सक्रिय होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों (जैसे उदयपुर और कोटा संभाग) में इसके पहले हफ्ते में अच्छी बारिश के साथ प्रवेश करने और व्यापक रूप से फैलने के आसार हैं। राजस्थान मानसून अपडेट आमतौर पर मानसूनी हवाओं की शुरुआत दक्षिण भारत से होती है और यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ती है। राज्य में इसके 29 जून से 2 जुलाई के बीच दस्तक देने की उम्मीद है। शुरुआत में कोटा और उदयपुर संभागों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम जानकारों के मुताबिक, एक बार प्रवेश करने के बाद यह तेजी से अधिकांश जिलों को कवर कर लेगा।

One thought on “राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है मानसून”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *