अजमेर। अजमेर शहर में मानसून से पहले जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, और सिविल डिफेंस द्वारा एक बड़ी मॉकड्रिल की गई। इसके तहत हाथी खेड़ा गांव में बाढ़ का काल्पनिक दृश्य बनाकर 20 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया। आगामी मानसून सीजन में बाढ़ और जलभराव जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए अजमेर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वरुण सागर झील पर मॉकड्रिल आयोजित की। करीब डेढ़ घंटे चली इस लाइव एक्सरसाइज में पुलिस, SDRF और NDRF की टीम मौके पर मौजूद रही।
https://shorturl.fm/y9Pwa