अजमेर। राजस्थान सरकार ने लंबे समय से तबादलों पर लगी रोक को हटाते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर के दरवाजे खोल दिए है। सरकार के आदेश के अनुसार 19 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न विभागों में तबादले किए जा सकेंगे। इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्यभर में लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे कार्मिक अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगे।