अजमेर। अजमेर शहर में 11 साल की मासूम के साथ रेप के आरोपी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। अजमेर शहर की पोक्सो कोर्ट संख्या-1 ने 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण, मारपीट और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 26 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी ने नाबालिग का स्टेशन से अपहरण किया था। और दुष्कर्म किया था। नाबालिग खाली ट्रेन में घायल अवस्था में पड़ी मिली थी।
https://pesnimp3.net/1.html