अजमेर। अजमेर शहर में अजमेर नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही है। सफाई कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर ठेकेदार का पुतला फूंका और चौथे दिन भी 2250 सफाईकर्मी हड़ताल पर है। अस्थाई सफाई कर्मचारी मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं। अजमेर नगर निगम के 2250 अस्थायी सफाई कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने दैनिक वेतन 285 से बढ़ाकर 500 रुपए करने की मांग की है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। अजमेर शहर में नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत 2,250 अस्थायी सफाई कर्मियों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की मुख्य मांग दैनिक मानदेय में वृद्धि है। उनका कहना है कि वर्तमान में मिलने वाला 285 रुपये प्रतिदिन का भुगतान महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के मुकाबले बेहद कम है। इसलिए इसे बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन किया जाना चाहिए।