Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260604_144225

अजमेर। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 227 संविदा नर्सिंग कर्मियों की सेवाएं बिना नोटिस समाप्त कर दी गई हैं। इसके कारण हटाए गए कर्मियों ने अस्पताल परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा नई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए नर्सिंग ऑफिसर्स को कार्यभार सौंपा गया है, जिसके कारण पुराने एजेंसी कर्मियों (जिनकी वित्तीय स्वीकृति 227 पदों की ही थी) को हटा दिया गया है। इन हटाए गए नर्सिंग कर्मी लंबे समय से सेवा दे रहे है। कर्मचारियों का कहना है। कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के निकाला गया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *