Sun. May 31st, 2026
IMG_20260528_154423

अजमेर। आज देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस मुबारक मौके पर सूफी संत सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही की नगरी अजमेर में आस्था का एक बेहद खूबसूरत और अनोखा नजारा देखने को मिला। सूफी संस्कृति के इस सबसे बड़े केंद्र पर तड़के फज्र की नमाज के ठीक बाद दरगाह शरीफ का पवित्र ‘जन्नती दरवाजा’ जायरीन के लिए विशेष तौर पर खोल दिया गया। जिसके बाद हजारों अकीदतमंदों ने दरवाजे से होकर ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी दी और 7 चक्कर लगा कर ज़िंदगी मे अमन-चैन और ख़ुशहाली की दुआ मांगी।

One thought on “अजमेर दरगाह में ईद-उल-अजहा पर खुला जन्नती दरवाजा: अकीदतमंदों का उमड़ा सैलाब”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *