अजमेर। सीकर जिले के खाटूश्यामजी में एक गेस्ट हाउस एजेंट पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार, 27 मई 2026 की रात करीब 1:00 बजे की है। यह मारपीट श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने के विवाद को लेकर हुई थी। एमजी (MG) गेस्ट हाउस के लगभग 7-8 युवकों ने मिलकर दूसरे गेस्ट हाउस के एजेंट, करण कुमार, को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित युवक करण कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद खाटूश्यामजी अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वीडियो और बयानों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें हमलावर युवक खुलेआम सड़क पर पीड़ित को डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है
https://shorturl.fm/xHKbN
https://shorturl.fm/hUH6i