Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260526_162104

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित होगी। 6,500 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे। इसे चार ग्रुप्स (A, B, C, D) में बांटा गया है। ग्रुप-A: सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट आरपीएससी पर विजिट कर सकते हैं।

One thought on “सीनियर टीचर एग्जाम 12 जुलाई से: 6500 पदों पर होगी भर्ती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *