Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20260328_143015

अजमेर। अजमेर शहर के वैशाली नगर में कनाडा निवासी एक NRI के अपहरण करने की कोशिश की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। वैशाली नगर स्थित सागर विहार इलाके में स्थित एक घर पर कार में सवार तीन लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए घर का दरवाजा खुलवाया और वारंट होने की बात कही। शुरुआत में उनकी बातों पर भरोसा किया गया। लेकिन जल्द ही उनकी गतिविधियों पर संदेह होने लगा। घर में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाले और गंगाधर को धमकाने लगे। उस समय गंगाधर अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थे। बदमाशों ने उन्हें अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया। जिससे यह बात साफ हो गया कि यह किडनेप करने की कोशिश थी। हालांकि, किसी तरह स्थिति बिगड़ने से पहले ही मामले की सच्चाई सामने आ गई। और बदमाश तुरंत वहां से भाग गए। पीड़ित का किसी से कोई विवाद नहीं पीड़ित गंगाधर, जो कि कनाडा में रहते हैं। ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। और वे इन लोगों को नहीं जानते। इस घटना ने उनके परिवार को पूरी तरह से झकझोर दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *