Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20260328_151112

अजमेर। अजमेर के नसीराबाद घाटी रोड़वेज बस में अचानक धुआं उठने से बस में अफरा-तफरी मच गई। और यात्री बस में से कूदने लगे जिससे रोड पर लंबा जाम लग गया। अचानक बस की क्लच प्लेट घिसने से धुआं उठने लगा। बस में सवार यात्रियों को आग लगने का अंदेशा हुआ और वे घबरा गए। ड्राइवर ने बस रोकी और बस में बैठे कई यात्री जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। एक यात्री खिड़की से नीचे कूद गया। इस दौरान बस के पीछे चल रहे वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई और वे अपने वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। घाटी में इस घटनाक्रम के चलते कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *