Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20261022_152451

 

 

अजमेर, 22 अक्टूबर। श्री पुष्कर मेला 2026 के दौरान विकास प्रदर्शनी में स्टाल आवंटन के लिए आवेदन किया जा सकता है। 

 

पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. श्रीकांत खोडवे ने बताया कि श्री पुष्कर पशु मेले में विकास प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 20 से 24 नवम्बर तक होगा। श्री पुष्कर पशु मेला 2026 में पशु पालन विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित विकास प्रदर्शनी में राजकीय अर्द्ध-शासकीय एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं को निःशुल्क स्टाल का आवंटन करने के लिए आवंटन समिति द्वारा विचार किया जाएगा। 

 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करने के लिए स्टाल का आवंटन विभागीय ले-आऊट के अन्तर्गत पहले आओ पहले पाओ आधार पर किया जा रहा है। इच्छुक निर्माता, एजेन्सी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा अपनी वस्तुओं तथा सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए स्थान आरक्षित कराने के लिए कार्यालय संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग शास्त्रीनगर अजमेर पर सम्पर्क किया जा सकता है। विकास प्रदर्शनी के सदस्य सचिव एवं प्रदर्शनी प्रभारी डॉ. सपन गोस्वामी मोबाइल नंबर 8875560004 और डॉ. रिपु मधुकर मोबाइल नंबर 9214381984 पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *