Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20261022_155313

अजमेर। अजमेर जिले के बूढ़ा पुष्कर में गुरुवार 22 अक्टूबर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार कंपनी का सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान 25 वर्षीय हरिराम कुमावत पुत्र लक्ष्मण, निवासी पीसांगन के रूप में हुई है। जो एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। हरिराम तीन दिन की छुट्टी के चलते अपनी बाइक से पीसांगन स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिराम की एक आंख बाहर आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुष्कर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *