Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20260327_194539

अजमेर। भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में महत्वपूर्ण कटौती की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य (0) कर दी गई है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने के लिए उठाया गया है। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी से पेट्रोल पर अब ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर शून्य (0) प्रति लीटर की दर से केंद्रीय उत्पाद शुल्क लिया जाएगा।

वैश्विक युद्ध और तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर जाने से तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान को कम करना और आम नागरिकों को महंगाई से राहत देना है। सरकारी तेल पंपों पर दरें स्थिर रहने की उम्मीद है। लेकिन नायरा एनर्जी (Nayara Energy) जैसे निजी पंपों पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। विमानन ईंधन (ATF) पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को कम है। लेकिन पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर विशिष्ट शुल्क जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *