अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में पहली बार होगा। कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी होगा। मार्च में रिजल्ट आना भी बोर्ड इतिहास में पहली बार होगा। राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश हैं। ऐसे में बोर्ड प्रशासन ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 12वीं आट्र्स, साइंस व कॉमर्स का भी रिजल्ट इसी माह में जारी हो सकता है। 20 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाए। 12वीं का रिजल्ट भी इसी माह जारी करने की तैयारी है।