Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20261113_192359

 

 अजमेर, 13 नवम्बर। शहर में गंदगी और सीवरेज के निस्तारण तथा गन्दे पानी की समस्या के निराकरण के लिए बड़ी खबर है। शहर को जल्द ही 242 करोड़ रूपए की महत्वपूर्ण योजना की सौगात मिलने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर कई क्षेत्रों को इसमें जोड़ा गया है। नगर निगम व एडीए क्षेत्र के 31 हजार घर इसमें और जुड़ेंगे। एक नया एसटीपी और तीन पम्पिंग स्टेशन भी बनेंगे।

 विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि शहर में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने और अब तक सीवरेज नेटवर्क से वंचित इलाकों को इससे जोड़ने के लिए राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के फेज-5 के तहत 242.44 करोड़ रुपए की परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों में सीवरेज लाइनें बिछाई जाएंगी। परियोजना में करीब 31,176 घरों को सीवरेज कनेक्शन देने, 5 एमएलडी क्षमता का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने और करीब 30 किलोमीटर की मिसिंग सीवर लाइनों को जोड़ने का प्रस्ताव है। 17 अगस्त 2026 को हुई सिटी लेवल कमेटी की बैठक के निर्देशों के बाद डीपीआर को संशोधित और अपडेट किया गया है। इसमें नगर निगम के शेष अनसीवरेज्ड और आंशिक रूप से कवर क्षेत्रों के साथ चिन्हित विस्तार क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

 

*हाथीखेड़ा और काजीपुरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विस्तार*

 परियोजना के तहत वार्ड संख्या 5 हाथीखेड़ा और वार्ड संख्या 6 काजीपुरा के बड़े हिस्से को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। हाथीखेड़ा क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी, दादा विहार, कोटेश्वर, विनायक विहार, वरुण सागर, वर्धमान नगर, चामुंडा चौराहा, आदित्य नगर, शिव विहार, गणपति कॉलोनी, हाथीखेड़ा गांव, रुद्र विहार, चौधरी कॉलोनी सहित कई बस्तियों को शामिल किया गया है।

 इसी तरह काजीपुरा क्षेत्र में रावत नगर लकी चौराहा कॉलोनी, फौजी चौक बस्ती, शिव की डूंग बस्ती, संस्कार नगर ई-ब्लॉक, जय हनुमान कॉलोनी, मैरी माता कॉलोनी, पंकज नगर, प्रज्ञा नगर, जगदंबा नगर, बी-ब्लॉक स्वास्तिक नगर, अंबिका नगर, चामुंडा कॉलोनी, भारत नगर, एसएस विहार, काजीपुरा गांव और आसपास की बस्तियों में सीवरेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

 

*30 किलोमीटर की मिसिंग लाइनें जोड़ेंगी शहर के छूटे हिस्से*

 परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शहर में बिखरे हुए सीवरेज नेटवर्क को आपस में जोड़ना है। इसके लिए करीब 30 किलोमीटर की मिसिंग सीवर लाइनों को शामिल किया गया है। इसमें कायड़, घूघरा, दौराई, बड़लिया और बादगांव सहित एडीए क्षेत्र के प्रस्तावित इलाके भी शामिल हैं। इसके अलावा नेहरू नगर, मदारपुरा, खानपुरा, वीर तेजाजी नगर, माखूपुरा और परबतपुरा के विस्तारित नगर निगम क्षेत्रों को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड 51 के धोलाभाटा और रामदेव नगर, वार्ड 43 में मार्टिंडेल ब्रिज से स्टेशन होते हुए अलवर गेट और नौ नंबर पेट्रोल पंप क्षेत्र, वार्ड 76 व 78 के गणेश गुवाड़ी, पंचशील और पृथ्वीराज नगर के शेष हिस्सों में भी सीवरेज लाइनें प्रस्तावित हैं। इसी तरह आनंद नगर, सागर विहार, आनासागर से जुड़े लेक फ्रंट क्षेत्र, जटिया हिल्स, काली माता मंदिर, पीलीखान, लोहाखान, कुंदन नगर, इंदिरा कॉलोनी, पाल बीचला, अंबाबाड़ी, धोबीघाट, मिस्त्री मोहल्ला, आम का तालाब, बृज विहार, गुलाबबाड़ी, अजयनगर, फकीरा खेड़ा, चंद्रवरदाई नगर, दरगाह क्षेत्र, लोंगिया मोहल्ला, केसरगंज, भगवानगंज, पहाड़गंज, नागफणी और नोसार घाटी के शेष हिस्सों को भी शामिल किया गया है।

 

*5 एमएलडी का नया एसटीपी, तीन पंपिंग स्टेशन भी बनेंगे*

 फाइनल डीपीआर के तकनीकी प्रावधानों के अनुसार जोन-1 में करीब 77.018 किलोमीटर सीवर नेटवर्क प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त प्रस्तावित 5 एमएलडी पंपिंग स्टेशन से नए 5 एमएलडी एसटीपी तक 4.50 किलोमीटर पंपिंग मेन लाइन और मौजूदा एसटीपी से 1200 एमएम की मौजूदा सीवर लाइन तक 6.60 किलोमीटर ओवरफ्लो पंपिंग मेन प्रस्तावित है। परियोजना में एक नया 5 एमएलडी एसटीपी और तीन सीवरेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) बनाने का प्रावधान है। इसके साथ 31,176 हाउस सीवर कनेक्शन, मैनहोल और इंस्पेक्शन चौंबर भी बनाए जाएंगे। ट्रीटेड वेस्ट वाटर के पुनरू उपयोग के लिए 17.50 किलोमीटर का री-यूज नेटवर्क भी प्रस्तावित है।

 

*खानपुरा के ट्रीटेड पानी के उपयोग की भी योजना*

 डीपीआर और सीएलसी एजेंडे में मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्थाओं को लेकर भी कई प्रस्ताव शामिल हैं। वर्तमान में उपलब्ध एसटीपी की क्षमता 13, 7 और 20 एमएलडी दर्शाई गई है। फेज-5 में इसके अतिरिक्त 5 एमएलडी का नया एसटीपी प्रस्तावित है। आनासागर एसटीपी के 13$7 एमएलडी कच्चे सीवेज को तकनीकी खराबी की स्थिति में खानपुरा मेन ट्रंक लाइन तक पहुंचाने के लिए करीब 7.5 किलोमीटर लंबी 600 एमएम व्यास की डीआई के-7 पाइपलाइन का प्रस्ताव है। वहीं खानपुरा के 20 और 40 एमएलडी एसटीपी से निकलने वाले शोधित पानी के पुनः उपयोग की योजना भी सीएलसी एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा जेएलएन एस्केप चौनल के पास स्थित 1600 एमएम और 1800 एमएम की ट्रंक सीवर लाइनों को सड़क के अलाइनमेंट के अनुसार शिफ्ट करने के प्रस्ताव भी रखे गए हैं।

 

*लागत 242.44 करोड़ ही, प्रस्तावों की तकनीकी स्वीकृति बाकी*

परियोजना की फाइनल डीपीआर पार्ट-1 के अनुसार लागत 242.44 करोड़ रुपए रखी गई है। हालांकि सीएलसी एजेंडे में शामिल अतिरिक्त प्रस्तावों को स्वतरू इस स्वीकृत लागत और कार्यक्षेत्र का हिस्सा नहीं माना जाएगा। इनके लिए अंतिम सीवर अलाइनमेंट, कनेक्टिविटी और आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियों का डीपीआर से मिलान किया जाना है। परियोजना पूरी होने पर शहर की अनेक ऐसी बस्तियां सीवरेज नेटवर्क से जुड़ सकेंगी, जहां अभी तक सीवर लाइन नहीं पहुंची है या नेटवर्क अधूरा है। इससे सीवरेज व्यवस्था का विस्तार होने के साथ शोधित पानी के पुनरू उपयोग की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *