Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20261113_150818

अजमेर। अजमेर में नसीराबाद से ब्यावर जाने वाली रोडवेज बस में सफर कर रही एक महिला के बैग से लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी होने की घटना सामने आई है। यह घटना देरांठू निवासी पपीता कुमारी के साथ हुई है। रोड़वेज बस नसीराबाद से ब्यावर जा रही थी। जब पीड़िता ने बस कंडक्टर को किराया देने के लिए अपना बैग खोला, तब उसे गहनों वाला छोटा बैग गायब मिला। उन्होंने तुरंत कंडक्टर को इसकी जानकारी दी।इसके बाद पीड़िता ने नसीराबाद सिटी थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *