अजमेर के पुष्कर रोड स्थित ऋषि उद्यान में तीन दिवसीय ऋषि मेला कल यानी 13 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। 13, 14 और 15 आयोजित किया जाएगा। इस मेले का आयोजन परोपकारिणी सभा, अजमेर द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 143वें बलिदान दिवस और स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। मेले में प्रातः काल यज्ञ, वेद गोष्ठी, व्याख्यान और वैदिक साहित्य की करीब 60 स्टॉल मुख्य आकर्षण रहेंगी