अजमेर, 12 नवम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से सांसद श्री मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्पीकर और सांसद श्री राठौड ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर और पौधा भेंट कर अभिनन्दन किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी से विधायकगण, विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और आमजन ने मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। श्री देवनानी ने भी उनसे मिलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।