अजमेर। अजमेर जिले की धार्मिक नगरी पुष्कर में हर साल होली का त्यौहार बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। इस बार भी पुष्कर की होली को देखने और खेलने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचे। गुलाल, संगीत और ढोल की थाप पर झूमते सैलानियों ने इस ऐतिहासिक पर्व को उत्साह के साथ मनाया। पुष्कर की होली अपनी रंगीन और जीवंत परंपराओं के कारण दुनियाभर में मशहूर हो चुकी है, और यही कारण है कि विदेशी सैलानी भी इसे देखने और अनुभव करने के लिए यहां विशेष रूप से आते हैं।