अजमेर। अजमेर शहर में रंगों का पर्व होली को इस बार दो दिन तक मनाया जा रहा है। तिथि को लेकर बने असमंजस के बावजूद शहर में आज सुबह से ही होली का रंग चढ़ता नजर आया। शहर की कॉलोनियों, मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे अजमेर शहर में रंगों के पर्व होली को लेकर धूम मची है। लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे हैं। डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं।