अजमेर। ईरान-इजरायल युद्ध से पूरे मिडिल ईस्ट में जंग शुरू हो चुकी है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है। ईरान में हमले के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है। अमेरिका ने पुष्टि की है। कि इजरायल के साथ वह भी ईरान के हमले में शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है। कि ईरान के खिलाफ यह हमारा बड़ा ऑपरेशन है। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है। इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं। ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके। इजरायल में इमरजेंसी घोषित हुई है।