अजमेर। इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को संयुक्त रूप से इजरायल पर भीषण हमला किया है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की हत्या की कोशिश की गई। हालांकि वे सुरक्षित हैं। इसके साथ ही ईरान के मिनिस्ट्री ऑफ इंटेलिजेंस, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान और पर्चिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स पर भी हमला हुआ है। पहले इजरायल ने घोषणा की कि वह ईरान पर हमला किया है। जिसके कुछ समय बाद अमेरिका ने भी यह पुष्टि कर दी कि वह भी इस हमले में हिस्सा लिया है। इजरायल ने ईरान पर प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अमेरिका और इजरायल का संयुक्त ऑपरेशन है। तेहरान, इस्फहान, कराज और करमानशाह में धमाकों की खबर है। इजरायल में सायरन बजने के बाद लोगों को सुरक्षित कमरों के पास रहने का निर्देश दिया गया है। एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। और स्कूल-कॉलेज सहित सभी गैर-जरूरी गतिविधियां रोक दी गई हैं।