अजमेर। अजमेर में हमले में घायल हुए पूर्व सरपंच की मौत के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमेर शहर के डूमाड़ा में 6 दिन पहले रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध करने रहे पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर पर बोलेरो चढ़ाकर मारने की कोशिश की गई थी। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।